चेन्नई, 26 फरवरी (भाषा) तमिलनाडु सरकार स्टार्टअप फर्मों को बढ़ावा देने के लिए पहली बार तमिलनाडु स्टार्टअप सीड फंड के पांचवें संस्करण (तनसीड 5.0) में इक्विटी मॉडल लेकर आएगी।
राज्य सरकार ने रविवार को एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा कि इस कदम का मकसद नए उद्यमों को उनका परिचालन बढ़ाने के लिए प्रेरित करना है।
साल 2021 में तनसीड आने के बाद से सरकार ने राज्य में 84 स्टार्टअप को वित्तीय मदद दी है। तनसीड के पांचवें संस्करण में राज्य सरकार पहली बार स्टार्टअप में तीन प्रतिशत हिस्सेदारी का इक्विटी मॉडल पेश करेगी।
एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, “इक्विटी (हिस्सेदारी) के रूप में निवेश का लक्ष्य स्टार्टअप को उसके उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए उचित मार्गदर्शन प्रदान करना है।”
तनसीड के पांचवें संस्करण का लक्ष्य इक्विटी निवेश के रूप में 50 स्टार्टअप को लाभ प्रदान करना है। तनसीड का लक्ष्य स्टार्टअप को उनके शुरुआती चरण में आर्थिक जरूरतों को पूरा करना है।
भाषा अनुराग प्रेम
प्रेम
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
