scorecardresearch
Monday, 2 March, 2026
होमखेलजर्मनी के चांसलर शोल्ज बेंगलुरु क्रिकेट स्टेडियम पहुंचे, आरसीबी खिलाड़ियों के साथ बिताया समय

जर्मनी के चांसलर शोल्ज बेंगलुरु क्रिकेट स्टेडियम पहुंचे, आरसीबी खिलाड़ियों के साथ बिताया समय

Text Size:

बेंगलुरु, 26 फरवरी (भाषा) जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज ने रविवार को यहां एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) की पुरुष और महिला टीम से मुलाकात की।

शोल्ज ने कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए), आरसीबी की पुरुष और महिला टीम के सदस्यों के अधिकारियों से करीब 15 मिनट तक बात की।

        जर्मन दूतावास के एक अधिकारी ने कहा कि चांसलर यह समझने की कोशिश कर रहे थे कि जब खेल की बात आती है तो क्रिकेट को लेकर भारत में सबसे ज्यादा जुनून क्यों है।

उन्होंने कहा, ‘‘ जर्मनी में क्रिकेट इतना लोकप्रिय नहीं है। जर्मनी में हालांकि दो लाख से अधिक भारतीय वहां इस खेल को लोकप्रिय बनाने की कोशिश कर रहे हैं।’’

      अधिकारी ने कहा कि शोल्ज खेल के बारे में जानने के साथ भारत के लिए क्रिकेट के क्या मायने है यह समझाना चाहते थे।

उन्होंने कहा, ‘‘ वह इसके अलावा यह समझना चाहते थे कि आरसीबी की पुरुष और महिला टीम शहर के लिए क्या मायने रखती है। वह विशेष रूप से आरसीबी महिला टीम के बारे में जानना चाह रहे थे जो महिला प्रीमियर लीग के पहले सत्र में भाग लेगी।’’

भाषा आनन्द सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments