scorecardresearch
Wednesday, 29 April, 2026
होमदेशमुंबई को अंतरराष्ट्रीय स्तर का शहर बनाने की जरूरत, शंघाई जैसा नहीं : शिंदे

मुंबई को अंतरराष्ट्रीय स्तर का शहर बनाने की जरूरत, शंघाई जैसा नहीं : शिंदे

Text Size:

मुंबई, 26 फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को कहा कि मुंबई को शंघाई जैसा बनाने का सपना देखने की जरूरत नहीं है, बल्कि इस महानगर को अंतरराष्ट्रीय स्तर का शहर बनाने पर ध्यान देने की जरूरत है।

शिंदे ने यह भी कहा कि उन्हें “कुछ ठेकेदारों के प्रभाव” को हटाने और लोगों को बेहतर सड़कें तथा सेवाएं प्रदान करने के लिए बृहन्मुंबई महानगरपालिका चुनाव जीतने की जरूरत है।

वह एक सार्वजनिक समारोह में लोगों को संबोधित कर रहे थे, जहां उन्होंने मुंबई में 320 विभिन्न परियोजनाओं पर काम की शुरुआत की।

उन्होंने कहा, “मुंबई को शंघाई जैसा बनाने का सपना देखने की जरूरत नहीं है। शहर को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाना है।”

शिंदे ने कहा कि हम कई मलजल उपचार संयंत्र भी स्थापित कर रहे हैं जो इस्तेमाल किए गए पानी को स्वच्छ करेंगे और केवल साफ पानी ही समुद्र में छोड़ेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि वह आलोचना का जवाब नहीं देंगे, क्योंकि वह बात करने के बजाय काम करना पसंद करते हैं।

भाषा जितेंद्र सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments