scorecardresearch
Wednesday, 29 April, 2026
होमदेशसिसोदिया से सीबीआई पूछताछ : भगवंत मान ने कहा, सिसोदिया ‘सत्य की लड़ाई’ लड़ रहे

सिसोदिया से सीबीआई पूछताछ : भगवंत मान ने कहा, सिसोदिया ‘सत्य की लड़ाई’ लड़ रहे

Text Size:

चंडीगढ़, 26 फरवरी (भाषा) दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से सीबीआई पूछताछ के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को कहा कि पूरा देश सिसोदिया के साथ है, जो ‘‘सत्य की लड़ाई’’ लड़ रहे हैं।

मान ने ट्वीट किया, ‘‘मनीष जी आप सत्य की लड़ाई लड़ रहे हो, …पूरा देश आपके साथ है…लाखों बच्चों का प्यार आपके साथ है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम सब उस व्यक्ति के साथ हैं, जो शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाया।’’

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में रविवार को उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से दूसरे दौर की पूछताछ शुरू की। अधिकारियों ने बताया कि सिसोदिया राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद सीबीआई कार्यालय पहुंचे।

भाषा

शफीक दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments