scorecardresearch
Monday, 20 April, 2026
होमखेलआइजोल को हराकर गोकुलम केरल शीर्ष तीन में पहुंचा

आइजोल को हराकर गोकुलम केरल शीर्ष तीन में पहुंचा

Text Size:

कोझिकोड, 25 फरवरी (भाषा) गोकुलम केरल ने शनिवार को यहां ईएमएस स्टेडियम में खेले गए मैच में आइजोल एफसी को 3-0 से करारी शिकस्त देकर आई लीग फुटबाल टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत दर्ज की।

राहुल राजू ने 35वें मिनट में गोल करके गोकुलम को शुरुआती बढ़त दिलाई। इसके बाद सर्जियो मेंडिगुचिया इग्लेसियस (57वें) और स्थानापन्न जिजो जोसेफ (90+1) ने दूसरे हाफ में एक-एक गोल करके गोकुलम को अंक तालिका में शीर्ष तीन में पहुंचा दिया।

केरल की टीम अब 19 मैचों में 33 अंक लेकर तीसरे स्थान पर काबिज है।

आइजोल एफसी की यह टूर्नामेंट में लगातार चौथी हार है।

भाषा

पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments