scorecardresearch
Sunday, 1 March, 2026
होमखेलमहिला राष्ट्रीय हॉकी के फाइनल में पहुंचे महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश

महिला राष्ट्रीय हॉकी के फाइनल में पहुंचे महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश

Text Size:

काकिनाड़ा (आंध्र प्रदेश) 25 फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र ने पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए हरियाणा को पेनल्टी शूटआउट में 2-1 से जबकि मध्य प्रदेश ने झारखंड को 2-0 से शिकस्त देकर शनिवार को यहां 13वीं सीनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चैम्पियनशिप के फाइनल में जगह पक्की की।

देविका सेन ने मैच के आठवें मिनट में गोलकर हरियाणा को बढ़त दिला दी लेकिन भावना खाड़े ने 43वें मिनट में गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।

शूटआउट में एच लालरुआतफेली और आकांक्षा सिंह ने गोल करके महाराष्ट्र को फाइनल में पहुंचा दिया।

दूसरे सेमीफाइनल में मध्य प्रदेश ने आखिरी पांच मिनट में दो गोल कर फाइनल का टिकट कटाया। टीम के लिए करिश्मा सिंह (56वें मिनट) और दीक्षा तिवारी (58वें मिनट) ने गोल दागे।

टूर्नामेंट का फाइनल रविवार को खेला जायेगा।

भाषा आनन्द पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments