नयी दिल्ली, 25 फरवरी (भाषा) ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से शनिवार शाम छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:
प्रादे67 कांग्रेस महाधिवेशन सोनिया भाजपा
नफरत की आग भड़का रही है भाजपा, अल्पसंख्यक और दलित निशाने पर: सोनिया
नवा रायपुर, कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने सभी संस्थाओं पर कब्जा कर लिया है और विपक्ष की आवाज दबाने के साथ नफरत की आग भड़काई जा रही है।
दि32 मोदी शोल्ज लीड वार्ता
यूक्रेन संघर्ष में किसी भी शांति प्रक्रिया में योगदान देने के लिए भारत तैयार: प्रधानमंत्री मोदी
नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज ने शनिवार को स्वच्छ ऊर्जा, कारोबार, रक्षा और नयी प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ करने पर चर्चा की।
दि44 अदालत एमसीडी चुनाव
दिल्ली उच्च न्यायालय ने एमसीडी की स्थायी समिति के सदस्यों के लिए नये सिरे से चुनाव पर रोक लगाई
नयी दिल्ली, दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की स्थायी समिति के छह सदस्यों के लिए नये सिरे से चुनाव कराये जाने पर शनिवार को रोक लगा दी। यह चुनाव 27 फरवरी को होने का कार्यक्रम था।
प्रादे78 बिहार लीड शाह
नीतीश कुमार के लिए भाजपा के दरवाजे हमेशा के लिए बंद: शाह
लौरिया (बिहार), केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को आरोप लगाया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी प्रधानमंत्री पद की महत्वाकांक्षा को पूरा करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का साथ छोड़कर कांग्रेस और राजद से हाथ मिलाया है।
प्रादे71 बिहार नीतीश
सभी विपक्षी दल आगामी लोकसभा चुनाव एकसाथ लड़ें, तो भाजपा 100 से कम सीटों पर सिमट जाएगी: नीतीश
पूर्णिया, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी एकता के अपने आह्वान को दोहराते हुए शनिवार को कहा कि अगर कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दल आगामी लोकसभा चुनाव एकसाथ लड़ते हैं, तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 100 सीटों से कम पर सिमट जाएगी।
प्रादे25 कांग्रेस महाधिवेशन लीड खरगे
भाजपा को हराने के लिए समान विचार वाले दलों के साथ तालमेल करना चाहते हैं : खरगे
नवा रायपुर, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी अगले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को पराजित करने के लिए एक ठोस विकल्प देने के मकसद से समान विचार वाले दलों के साथ तालमेल करना चाहती है।
प्रादे48 तेलंगाना सीजेआई छात्र
आईआईटी छात्र खुदकुशी: प्रधान न्यायाधीश बोले, संस्थानों से कहां गलती हुई कि छात्र जान दे रहे हैं
हैदराबाद, भारत के प्रधान न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ ने छात्रों द्वारा कथित तौर पर आत्महत्या किए जाने की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए शनिवार को कहा कि आखिर संस्थानों से कहां गलती हुई है कि विद्यार्थी खुद की जान लेने के लिए मजबूर हो गये हैं।
प्रादे42 छत्तीसगढ़ नक्सल लीड मुठभेड़
छत्तीसगढ़: सुकमा में नक्सलियों से मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मी शहीद
रायपुर, छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में शनिवार को नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में एक सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) समेत जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के तीन जवान शहीद हो गए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
प्रादे58 उप्र लीड विस नोकझोंक
उत्तर प्रदेश विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी, नेता प्रतिपक्ष अखिलेश के बीच तीखी नोकझोंक
लखनऊ, प्रयागराज में पूर्व विधायक राजू पाल हत्याकांड के गवाह और उसके एक सुरक्षाकर्मी की हत्या के मामले को लेकर उत्तर प्रदेश विधानसभा में शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव के बीच तीखी नोकझोंक हुई।
वि8 नेपाल राजनीति राष्ट्रपति नामांकन
नेपाल में राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामाकंन प्रक्रिया शुरू, प्रचंड ने विपक्षी उम्मीदवार का समर्थन किया
काठमांडू, नेपाल में नौ मार्च को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए शनिवार को नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई। इस चुनाव के बाद देश के राजनीतिक समीकरण में बदलाव आने के आसार है, क्योंकि प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ ने गठबंधन सरकार में साझेदार पार्टी के प्रत्याशी से किनारा कर विपक्षी नेपाली कांग्रेस के नेता रामचंद्र पौडयाल का इस शीर्ष पद के लिए समर्थन किया है।
अर्थ8 जी20 भारत क्रिप्टो
भारत ने क्रिप्टो के नियमन पर आईएमएफ, एफएसबी से दस्तावेज तैयार करने को कहा
बेंगलुरु, जी-20 के अध्यक्ष भारत ने अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) और वित्तीय स्थिरता बोर्ड (एफएसबी) को क्रिप्टो परिसंपत्तियों पर तकनीकी दस्तावेज मिलकर तैयार करने को कहा है। इसका इस्तेमाल क्रिप्टो संपत्तियों के नियमन के लिए एक समन्वित और समग्र नीति बनाने में किया जाएगा।
खेल4 खेल कोहली
परिवार से बाहर सिर्फ धोनी ने मुझसे संपर्क किया था: कोहली ने खराब दौर पर कहा
नयी दिल्ली, दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने कहा कि क्रिकेट के मैदान पर जब वह खराब दौर से गुजर रहे थे तब महेन्द्र सिंह धोनी इकलौते व्यक्ति थे, जिन्होंने उनसे बातचीत की थी।
द कन्वरसेशन से अनुबंध के तहत जारी खबरें :
वि9 निष्क्रिय धूम्रपान प्रभाव
निष्क्रिय धूम्रपान : शुद्ध वायु के अधिकार के पक्ष में खड़े हों
रेनी बिट्आउनकोन, सह-प्रोफेसर, अवोंडेल विश्वविद्यालय और नोट्रे डेम विश्वविद्यालय, ऑस्ट्रेलिया
फ्रेमेंटल (ऑस्ट्रेलिया), मेरे एक मेडिकल छात्र ने कहा कि उसे अपने घर में वैनीला की खुशबू बेहद पसंद है, जहां वह अपने दोस्तों के साथ रहता है और जो वहां ई-सिगरेट का इस्तेमाल करते हैं।
भाषा शफीक दिलीप
दिलीप
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
