scorecardresearch
Wednesday, 22 April, 2026
होमदेशइंजीनियरिंग कॉलेज की प्रशासनिक अधिकारी के उत्पीड़न के आरोपी कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज

इंजीनियरिंग कॉलेज की प्रशासनिक अधिकारी के उत्पीड़न के आरोपी कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज

Text Size:

मुजफ्फरनगर (उप्र), 25 फरवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुजफ्फर नगर जिले के नयी मंडी क्षेत्र स्थित एक इंजीनियरिंग कॉलेज की महिला प्रशासनिक अधिकारी के यौन उत्पीड़न के आरोप में संस्थान के तीन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां दर्ज रिपोर्ट के हवाले से संवाददाताओं को बताया कि नयी मंडी थानाक्षेत्र स्थित एक इंजीनियरिंग कॉलेज की 35 वर्षीय प्रशासनिक अधिकारी शुक्रवार को कॉलेज की इमारत का निरीक्षण कर रही थी। उन्होंने बताया कि आरोप है कि जोगेन्द्र, प्रदीप और संदीप सैनी नामक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने उन्हें एक कमरे में घसीट लिया और उनके साथ छेड़छाड़ की।

उन्होंने बताया कि इस मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।

भाषा सं. सलीम अमित

अमित

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments