scorecardresearch
Tuesday, 21 April, 2026
होमदेशउत्तर प्रदेश के बदायूं में मजदूरों को ले जा रही ट्रॉली पलटी, एक की मौत

उत्तर प्रदेश के बदायूं में मजदूरों को ले जा रही ट्रॉली पलटी, एक की मौत

Text Size:

बदायूं (उप्र ) 25 फरवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के बदायूं के बिसौली क्षेत्र में मजदूरों को ले जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली टायर पंचर होने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसके चलते 14 वर्षीय किशोर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और दो दर्जन से ज्यादा मजदूर घायल हो गए।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

कोतवाली बिसौली के निरीक्षक संजीव शुक्ला ने बताया कि बिसौली कस्बे के रहने वाले मजदूर ट्रैक्टर ट्रॉली से गदगांव गए थे। शुक्रवार देर शाम वहां से वापस लौटते समय सहसवान मार्ग पर स्थित रानेट गांव के मोड़ पर अचानक ट्रॉली का टायर पंचर हो गया, जिसके चलते वह अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई।

इस हादसे में ट्रॉली के नीचे दबकर अजय कुमार (14) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि कई मजदूर घायल हो गए। जिन्हें बिसौली जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भाषा सं जफर जोहेब

जोहेब

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments