नोइसिएल (फ्रांस), 24 फरवरी (भाषा) भारतीय ग्रैंडमास्टर पी इनियान ने पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहकर नौ दौर में सात अंक जुटाकर यहां आयोजित नोइसियल इंटरनेशनल ओपन 2023 शतरंज प्रतियोगिता का खिताब जीता।
इस 20 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी ने आधे अंक की स्पष्ट बढ़त के साथ खिताब अपने नाम किया। उन्होंने पांच बाजियां जीती जबकि चार बाजियां ड्रॉ खेली।
आठवें दौर के बाद इनियान और भारत के ही अन्य खिलाड़ी एनआर विग्नेश बराबरी पर थे।
इनियान ने गुरुवार देर रात टोनी लाजोव के खिलाफ अपनी अंतिम बाजी ड्रॉ खेली, जबकि 25 वर्षीय विग्नेश नॉर्वे के अलेक्जेंडर ओए स्ट्रोमबर्ग से हार गए।
भाषा पंत
पंत
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
