scorecardresearch
Sunday, 1 March, 2026
होमखेलदक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को 165 रन का लक्ष्य दिया

दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को 165 रन का लक्ष्य दिया

Text Size:

केपटाउन, 24 फरवरी (भाषा) सलामी बल्लेबाज लौरा वूलफार्ट और ताजमिन ब्रिट्ज के अर्धशतकों की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने आईसीसी टी20 महिला विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ शुक्रवार को यहां चार विकेट पर 164 रन बनाए।

वूलफार्ट ने 44 गेंदों पर 53 रन बनाए जबकि ब्रिट्ज ने 55 गेंदों पर 68 रन की आकर्षक पारी खेली। इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 96 रन की साझेदारी करके टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरे दक्षिण अफ्रीका को शानदार शुरुआत दिलाई।

इंग्लैंड की तरफ से स्टार स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन चार ओवर में 22 रन देकर तीन विकेट लिए।

वूलफार्ट ने लगातार दूसरा अर्धशतक जमाया। इस 23 वर्षीय खिलाड़ी ने अपनी पारी में पांच चौके और एक छक्का लगाया।

एक्लेस्टोन ने वूलफार्ट को चार्लोट डीन के हाथों कैच कराकर इंग्लैंड को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद उनकी साथी सलामी बल्लेबाज ब्रिट्ज ने अपने आक्रामक तेवर दिखाए। उनका लेग स्पिनर सराह ग्लेन पर लगाया गया छक्का आकर्षक था। उन्होंने अपनी पारी में छह चौके और दो छक्के लगाए।

इन दोनों के अलावा मारिजान कैप ने नाबाद 23 रन की पारी खेली। कैथरीन साइवर ब्रंट ने पारी के आखिरी ओवर में 18 रन दिए।

दक्षिण अफ्रीका ने अंतिम छह ओवर में 66 रन बटोरे।

भाषा

पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments