मुंबई, 24 फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र के पुणे जिले में बृहस्पतिवार देर रात एक कार सड़क पर फिसलकर तीन बार पलटी जिससे तीन लोगों की मौत हो गयी और एक अन्य घायल हो गया।
एक अधिकारी ने बताया कि लातूर जिले से एक परिवार के तीन सदस्य एक आध्यात्मिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पुणे जा रहे थे तभी पुणे-सोलापुर राजमार्ग पर भिगवान में देर रात करीब तीन बजकर 20 मिनट पर यह हादसा हुआ।
उन्होंने बताया कि चालक को संभवत: झपकी आ गयी होगी जिससे तेज रफ्तार कार पर से वह नियंत्रण खो बैठा।
उन्होंने बताया कि कार राजमार्ग पर फिसलकर तीन बार पलटी जिससे एक बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों और चालक की मौके पर ही मौत हो गयी।
उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाद में शव परिजनों को सौंप दिए गए।
भाषा गोला नरेश
नरेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
