नयी दिल्ली, 24 फरवरी (भाषा) दिल्ली में करीब आठ साल के लंबे अंतराल के बाद गजल महोत्सव का आयोजन किया गया।
महोत्सव के तहत मिर्जा गालिब, फैज अहमद फैज और बशीर बद्र की लोकप्रिय गजलों की संगीतमय प्रस्तुति ने बृहस्पतिवार को दिल्ली के एलटीजी सभागार में दर्शकों के समक्ष समा बांध दिया। दिल्ली सरकार की कला और संस्कृति शाखा, साहित्य कला परिषद द्वारा आयोजित यह उत्सव कविता के सबसे पुराने रूपों में से एक है।
उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने महोत्सव के बारे में बात करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से लोगों को युवा और उभरते कलाकारों को देखने का मौका मिलता है।
भाषा जितेंद्र धीरज
धीरज
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.