scorecardresearch
Monday, 20 April, 2026
होमदेशबजट सत्र के पहले दिन विधानसभा में राज्यपाल ने कहा-गुजरात देश के लिए एक आदर्श राज्य

बजट सत्र के पहले दिन विधानसभा में राज्यपाल ने कहा-गुजरात देश के लिए एक आदर्श राज्य

Text Size:

गांधीनगर, 23 फरवरी (भाषा) गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने बृहस्पतिवार को कहा कि समाज के सभी वर्गों के सामाजिक-आर्थिक उत्थान के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता के साथ पिछले दो दशकों में गुजरात एक आदर्श राज्य और देश के ‘‘विकास इंजन’’ के रूप में उभरा है।

बजट सत्र के पहले दिन विधानसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि गुजरात सरकार की प्राथमिकता ‘‘पंच शक्ति’’- बिजली, पानी, शिक्षा, कृषि और स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करना है।

यह नवगठित विधानसभा का पहला बजट सत्र है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिसंबर 2022 के चुनावों में प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता बरकरार रखी।

राज्य के वित्त मंत्री कानू देसाई शुक्रवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2023-24 का बजट पेश करेंगे। राज्यपाल ने कहा, ‘‘सुशासन पर ध्यान के साथ गुजरात पिछले दो दशकों से देश का एक आदर्श राज्य बन गया है। पिछले दो दशकों में जिस विकास पथ का अनुसरण किया गया है, उसने गुजरात को देश का ‘विकास इंजन’ बना दिया है। गुजरात सरकार हर वर्ग का ख्याल रखती है, चाहे वह छोटा हो या बड़ा, और सभी वर्गों के सामाजिक-आर्थिक उत्थान के लिए समर्पित है।’’

भाषा आशीष पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments