चंडीगढ़, 22 फरवरी (भाषा) दो दिवसीय प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन बृहस्पतिवार से मोहाली में शुरू होगा। इस दौरान आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार पंजाब को निवेश के लिए सर्वश्रेष्ठ गंतव्य के रूप में पेश करेगी।
अधिकारियों ने यहां कहा कि सम्मेलन में कृषि-खाद्य प्रसंस्करण, कपड़ा, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, पर्यटन, सूचना प्रौद्योगिकी और स्टार्टअप सहित प्रमुख क्षेत्रों पर नौ सत्र आयोजित किए जाएंगे।
निवेशक सम्मेलन का विषय ‘इनवेस्ट इन द बेस्ट’ है, जिसमें राज्य सरकार ने पंजाब को देश में सबसे पसंदीदा निवेश गंतव्य के रूप में पेश किया है।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि उनकी सरकार अपना पहला निवेशक सम्मेलन आयोजित कर रही है और इसमें कई देशों के निवेशक भाग लेंगे।
भाषा पाण्डेय रमण
रमण
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.