scorecardresearch
Tuesday, 24 February, 2026
होमदेशअर्थजगतरुपया 10 पैसे की गिरावट के साथ 82.89 प्रति डॉलर पर

रुपया 10 पैसे की गिरावट के साथ 82.89 प्रति डॉलर पर

Text Size:

मुंबई, 22 फरवरी (भाषा) विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा में मजबूती तथा घरेलू शेयर बाजार में भारी बिकवाली दवाब के कारण अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे की गिरावट के साथ 82.89 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चातेल कीमतों में भारी गिरावट से रुपये की गिरावट पर कुछ अंकुश लगा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.79 पर खुला। कारोबार के अंत में यह अपने पिछले बंद भाव की तुलना में 10 पैसे के नुकसान के साथ 82.89 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 82.79 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान रुपये में 82.89 और 82.79 के बीच घट बढ़ हुई।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को बताने वाला डॉलर सूचकांक 0.12 प्रतिशत बढ़कर 104.23 हो गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.48 प्रतिशत घटकर 81.82 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 927.74 अंक की गिरावट के साथ 59,744.98 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने मंगलवार को शुद्ध रूप से 525.80 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments