scorecardresearch
Wednesday, 22 April, 2026
होमदेशअमित शाह बृहस्पतिवार को कर्नाटक में एक जनसभा को करेंगे संबोधित

अमित शाह बृहस्पतिवार को कर्नाटक में एक जनसभा को करेंगे संबोधित

Text Size:

(फाइल फोटो के साथ)

बेंगलुरु, 22 फरवरी (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बृहस्पतिवार को कर्नाटक में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेताओं के साथ मई में होने वाले चुनावों के लिए रणनीति पर चर्चा करेंगे और पार्टी की तैयारियों को नए सिरे से गति देने का प्रयास करेंगे।

शाह बेल्लारी जिले के संदूर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह बेंगलुरु जाएंगे, जहां वह एक संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, वह चुनाव तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, कर्नाटक भाजपा के कद्दावर नेता बी एस येदियुरप्पा और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कतील सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ कई बैठकें करेंगे।

सूत्रों ने बताया कि भाजपा महासचिव और कर्नाटक के प्रभारी अरुण सिंह भी बैठकों में शामिल होंगे।

भाषा ब्रजेन्द्र

ब्रजेन्द्र पवनेश

पवनेश नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments