scorecardresearch
Monday, 23 February, 2026
होमदेशअर्थजगतएचएसबीसी इंडिया का कर-पूर्व लाभ 15 प्रतिशत बढ़कर 127.7 करोड़ डॉलर पर

एचएसबीसी इंडिया का कर-पूर्व लाभ 15 प्रतिशत बढ़कर 127.7 करोड़ डॉलर पर

Text Size:

मुंबई, 21 फरवरी (भाषा) विदेशी बैंक एचएसबीसी के भारतीय परिचालन का कर-पूर्व लाभ बीते साल (2022) में 15.04 प्रतिशत बढ़कर 127.7 करोड़ डॉलर हो गया।

बैंक ने इससे पहले 2021 में अपने भारतीय परिचालन से 111 करोड़ डॉलर का कर-पूर्व लाभ दर्ज किया था। समूह के मुनाफे में भारतीय परिचालन चौथा सबसे बड़ा योगदानकर्ता है।

एचएसबीसी ने कहा कि उसने 2022 में भारत में अपने कर्मचारियों की संख्या में 1,000 का इजाफा किया। इसके साथ कर्मचारियों की कुल संख्या 39,000 हो गई है।

एचएसबीसी ने बयान में कहा कि वह मार्च, 2022 तक अग्रिम और जमा, दोनों लिहाज से देश का सबसे बड़ा विदेशी बैंक बन गया है।

भाषा पाण्डेय अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments