scorecardresearch
Tuesday, 24 February, 2026
होमदेशअर्थजगतरुपया छह पैसे टूटकर 82.79 प्रति डॉलर पर

रुपया छह पैसे टूटकर 82.79 प्रति डॉलर पर

Text Size:

मुंबई, 21 फरवरी (भाषा) विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा में मजबूती तथा घरेलू शेयर बाजार में कमजोर रुख के बीच निवेशकों की कारोबारी धारणा प्रभावित होने से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया छह पैसे की गिरावट के साथ 82.79 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.76 पर खुला। कारोबार के अंत में यह अपने पिछले बंद भाव की तुलना में छह पैसे के नुकसान के साथ 82.79 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 82.73 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान रुपये ने 82.73 के उच्चस्तर और 82.83 के निचले स्तर को छुआ।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के विदेशी मुद्रा और सर्राफा विश्लेषक गौरांग सोमैया ने कहा, ‘‘रुपये ने सीमित दायरे में कारोबार किया और इसमें उतार-चढ़ाव कम रहा। ब्रिटेन के विनिर्माण और सेवा क्षेत्र के पीएमआई के शुरुआती आंकड़े अनुमान से बेहतर रहे हैं। इन आंकड़ों के बाद यूरो और पाउंड में मजबूती आई।’’

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.12 प्रतिशत बढ़कर 103.98 हो गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.49 प्रतिशत घटकर 83.66 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 18.82 अंक की गिरावट के साथ 60,672.72 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने मंगलवार को शुद्ध रूप से 525.80 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

भाषा अजय अजय रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments