scorecardresearch
Tuesday, 3 March, 2026
होमदेशअर्थजगतबीते साल म्यूचुअल फंड कंपनियों का नई योजनाओं से संग्रह 38 प्रतिशत घटकर 62,000 करोड़ रुपये पर

बीते साल म्यूचुअल फंड कंपनियों का नई योजनाओं से संग्रह 38 प्रतिशत घटकर 62,000 करोड़ रुपये पर

Text Size:

नयी दिल्ली, 19 फरवरी (भाषा) म्यूचुअल फंड कंपनियों के नई योजनाओं (एनएफओ) से संग्रह में बीते साल गिरावट आई है। संपत्ति प्रबंधन कंपनियों (एएमसी) ने 2022 में एनएफओ से कुल 62,000 करोड़ रुपये का संग्रह किया, जो 2021 की तुलना में 38 प्रतिशत की गिरावट है।

हालांकि, बीते साल म्यूचुअल फंड कंपनियों ने अधिक संख्या में नई योजनाएं पेश कीं। बीते साल कुल 228 नई योजनाएं लाई गईं। यह 2021 के 140 के आंकड़े से कहीं अधिक है।

आंकड़ों से पता चलता है कि बीते साल कोष प्रबंधकों ने निश्चित आय की श्रेणी पर ध्यान केंद्रित किया। पिछले साल की तुलना में 2022 में निश्चित आय की एनएफओ की संख्या दोगुना हो गई।

आंकड़ों के अनुसार, कैलेंडर साल 2022 में 179 ‘ओपन-एंड फंड’ और 49 ‘क्लोज्ड-एंड फंड’ पेश किए गए। इनके जरिये कुल 62,187 करोड़ रुपये जुटाए गए।

वहीं 2021 में 140 एनएफओ के जरिये 99,704 करोड़ रुपये की राशि जुटाई गई थी। 2020 में 81 नई योजनाओं के जरिये 53,703 करोड़ रुपये जुटाए गए थे।

भाषा अजय अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments