scorecardresearch
Friday, 27 February, 2026
होमखेलविश्व क्रॉस काउंटी चैंपियनशिप में 35वें स्थान पर रहे साबले

विश्व क्रॉस काउंटी चैंपियनशिप में 35वें स्थान पर रहे साबले

Text Size:

बाथर्स्ट (ऑस्ट्रेलिया), 18 फरवरी (भाषा) भारत के शीर्ष धावक अविनाश साबले शनिवार को यहां विश्व क्रॉस काउंटी चैंपियनशिप की पुरुष वर्ग की दौड़ में 35वें स्थान पर रहे।

साबले ने 100 से अधिक एथलीटों की मौजूदगी वाली 10 किमी की दौड़ 31:43 मिनट में पूरी की। यह 28 वर्षीय एथलीट 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा में राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक और राष्ट्रमंडल खेलों का रजत पदक विजेता हैं।

एक अन्य भारतीय आनंद सिंह (35:20) 86वें स्थान पर रहे।

युगांडा के जैकब किप्लिमो ने 29:17 मिनट में दौड़ जीती। इथियोपिया के बेरिहू अरेगावी (29:26) और युगांडा के जोशुआ चेप्तेगी (29:37) ने क्रमशः रजत और कांस्य पदक हासिल किया।

महिला वर्ग में भारत की पारुल चौधरी 35.39 मिनट के समय के साथ 20वें स्थान पर रहीं। अन्य भारतीयों में संजीवनी जाधव (37.30) 47वें और छवि यादव (39.00) 55वें स्थान पर रहीं।

भाषा पंत नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments