scorecardresearch
Sunday, 12 April, 2026
होमदेशअमित शाह 23 फरवरी को कर्नाटक के दौरे पर जाएंगे

अमित शाह 23 फरवरी को कर्नाटक के दौरे पर जाएंगे

Text Size:

बेंगलुरु, 18 फरवरी (भाषा) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 23 फरवरी को कर्नाटक के दौरे पर आएंगे जहां पर कुछ महीनों में चुनाव होने वाले हैं।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सूत्रों ने शनिवार को बताया कि शाह बेंगलुरु में दो बड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

उन्होंने बताया कि शाह बेंगलुरु में जनसभा में हिस्सा लेंगे। वह यहां पार्टी नेताओं के साथ बैठक भी करेंगे और चुनाव रणनीति पर चर्चा करेंगे।

सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री हवाई मार्ग से बेल्लारी जिले जाएंगे और संदूर में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।

इस संबंद्ध में कर्नाटक के परिवहन और अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री बी श्रीरामुलु ने बेल्लारी और संदूर में पार्टी काडर के साथ शनिवार को बैठक की।

अमित शाह का गत 12 दिनों में यह दूसरा दौरा होगा। इससे पहले 11 फरवरी को वह दक्षिण कन्नड जिले के दौरे पर गए थे और जनसभा को संबोधित किया था।

भाषा धीरज माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments