scorecardresearch
Tuesday, 3 March, 2026
होमदेशअर्थजगतभारतीय मूल की मेघना पंडित बनीं ऑक्सफर्ड हॉस्पिटल की सीईओ

भारतीय मूल की मेघना पंडित बनीं ऑक्सफर्ड हॉस्पिटल की सीईओ

Text Size:

लंदन, 18 फरवरी (भाषा) भारतीय मूल की चिकित्सक प्रोफेसर मेघना पंडित को ब्रिटेन के सबसे बड़े शैक्षणिक अस्पतालों का संचालन करने वाले ऑक्सफर्ड यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल्स एनएचएस फाउंडेशन ट्रस्ट का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया गया है।

पंडित इस ट्रस्ट की पहली महिला प्रमुख हैं और वह इसकी सीईओ नियुक्त होने वालीं भारतीय मूल की पहली सीईओ हैं। वह जुलाई 2022 से ही ऑक्सफर्ड यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल्स की अंतरिम सीईओ के तौर पर काम कर रही थीं।

डॉ पंडित ने इस नियुक्ति को अपने लिए एक बड़ा सम्मान बताते हुए कहा कि वह मरीजों के लिए आला दर्जे की स्वास्थ्य गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर जोर देंगी।

भाषा प्रेम

प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments