बड़वानी(मप्र), 17 फरवरी (भाषा) मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में शुक्रवार सुबह एक कार के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा जाने से दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गई।
जुलवानिया पुलिस थाना प्रभारी विनय आर्य ने बताया कि यह घटना जुलवानिया थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-3 पर जायसवाल ढाबे के समीप हुई। उन्होंने बताया कि हादसे के वक्त कार में सवार लोग मध्य प्रदेश के सीहोर जिला स्थित कुबेरेश्वर धाम के पंडित प्रदीप मिश्रा के रूद्राक्ष वितरण कार्यक्रम में शामिल होने के बाद महाराष्ट्र के जलगांव स्थित अपने गृह क्षेत्र जा रहे थे।
आर्य ने बताया कि मृतकों की पहचान शोभाबाई पाटिल (50) एवं कमलबाई पाटिल (55) के रूप में की गई है। उन्होंने कहा कि इस हादसे में तीन महिलाएं घायल हुई हैं, जिन्हें प्राथमिक स्वास्थ केंद्र जुलवानिया ले जाया गया। बाद में बेहतर इलाज के लिए तीनों को महाराष्ट्र के शिरपुर ले जाया गया।
भाषा सं रावत रावत आशीष
आशीष
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
