काकिनाडा (आंध्र प्रदेश), 17 फरवरी (भाषा) ओडिशा, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश ने शुक्रवार को यहां 13वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में अपने प्रतिद्वंद्वियों पर शानदार जीत दर्ज की।
पहले मैच में ओडिशा ने पूल ए में केरल को 13-0 से शिकस्त दी जबकि मध्य प्रदेश ने पूल जी में तेलगांना को 36-0 के बड़े अंतर से हराया।
तीसरे मैच में हिमाचल प्रदेश ने गुजरात को 10-1 से हराया।
दिन के अंतिम मैच में आंध्र प्रदेश और बंगाल ने पूल ई में गोल रहित ड्रा खेला।
शनिवार को कर्नाटक पूल बी में गोवा से जबकि झारखंड पूल सी में उत्तराखंड से भिड़ेगा।
पूल डी में हरियाणा का सामना बिहार से होगा और दिल्ली की टीम की टक्कर पूल जी में मणिपुर से होगी।
महाराष्ट्र और अंडमान निकोबार पूल एच में एक दूसरे के आमने सामने होंगे।
भाषा नमिता
नमिता
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.