scorecardresearch
Friday, 3 April, 2026
होमदेशन्यायमूर्ति सोनिया गोकाणी ने गुजरात उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली

न्यायमूर्ति सोनिया गोकाणी ने गुजरात उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली

Text Size:

अहमदाबाद, 16 फरवरी (भाषा) न्यायमूर्ति सोनिया गोकाणी ने बृहस्पतिवार को गुजरात उच्च न्यायालय की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। न्यायमूर्ति गोकाणी 25 फरवरी को सेवानिवृत्त होने वाली थीं।

राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने गांधीनगर स्थित राजभवन में न्यायमूर्ति गोकाणी को पद की शपथ दिलाई। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष शंकर चौधरी, उच्चतम न्यायालय की न्यायाधीश न्यायमूर्ति बेला त्रिवेदी, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और राज्य के कानून एवं न्याय मंत्री ऋषिकेश पटेल मौजूद थे।

न्यायमूर्ति गोकाणी की नियुक्ति को केंद्र ने 12 फरवरी को मंजूरी दी थी और वह 13 फरवरी से मुख्य न्यायाधीश (नामित) के रूप में सेवा दे रही थीं। उनकी नियुक्ति न्यायमूर्ति अरविंद कुमार को उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किए जाने के बाद हुई।

गुजरात उच्च न्यायालय की 28वीं मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेने वाली न्यायमूर्ति गोकाणी 25 फरवरी को सेवानिवृत्त होंगी और उनका कार्यकाल सबसे छोटा होगा।

गुजरात के जामनगर में 26 फरवरी 1961 को जन्मी गोकाणी को 17 फरवरी, 2011 को गुजरात उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया और 28 जनवरी, 2013 को वह स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त हुईं।

वह 10 जुलाई, 1995 को अहमदाबाद में शहर की दीवानी और सत्र अदालत में एक न्यायाधीश के रूप में सीधे न्यायपालिका में शामिल हुईं और कई दीवानी और आपराधिक मामलों की सुनवाई की।

भाषा अमित माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments