नयी दिल्ली, 14 फरवरी (भाषा) कर्ज में डूबी दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया का एकीकृत शुद्ध घाटा चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में बढ़कर 7,990 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
एक साल पहले 2021-22 की इसी तिमाही में कंपनी को 7,234.1 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।
हालांकि, वोडाफोन आइडिया की परिचालन आय दिसंबर, 2022 को समाप्त तिमाही में 9.29 प्रतिशत बढ़कर 10,620.6 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले इसी तिमाही में 9,717.3 करोड़ रुपये थी।
कंपनी की औसत प्रति ग्राहक कमाई (एआरपीयू) दिसंबर, 2022 को समाप्त तिमाही में सालाना आधार पर 17.4 प्रतिशत बढ़कर 135 रुपये रही।
कंपनी के ग्राहकों की संख्या आलोच्य तिमाही में 22.86 करोड़ रही। जबकि सितंबर, 2022 को समाप्त तिमाही में यह 23.44 करोड़ थी।
भाषा रमण अजय
अजय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
