scorecardresearch
Sunday, 29 March, 2026
होमदेशआगरा के एक घर में आग लगने से महिला की मौत

आगरा के एक घर में आग लगने से महिला की मौत

Text Size:

आगरा, 14 फरवरी (भाषा) आगरा में एक घर में आग लगने से 61 वर्षीय महिला की जलकर मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि यह घटना सोमवार की रात सिकंदरा थाना अंतर्गत द्वारकापुरी में हुई। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि मृत महिला की पहचान राजरानी गौतम के रूप में की गई है, जो आग लगने के वक्त घर में अकेली थी।

उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट है। पुलिस ने कहा कि घटना की जानकारी तब हुई, जब उनकी घरेलू सहायिका को आवाज देने के बाद कोई जवाब नहीं मिला।

हरिपर्वत के सहायक पुलिस आयुक्त मयंक तिवारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि महिला अस्थमा की मरीज थीं और घटना के वक्त उनके पति अपने खेत पर गये हुए थे। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

तिवारी ने कहा, ‘‘घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है। महिला का शव उनके घर में जला हुआ मिला था।’’

भाषा

संतोष दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments