ठाणे, 13 फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र सरकार ने ठाणे में अदालत भवन के निर्माण के लिए 172.13 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि बेसमेंट सहित 10 मंजिला इमारत के निर्माण की शुरुआती लागत 74.79 करोड़ रुपये थी, जबकि 8 मंजिला इमारत के लिए राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत संशोधित लागत का अनुमान 172.13 करोड़ रुपये है।
अधिकारी के मुताबिक, इस संबंध में सरकार का प्रस्ताव पिछले सप्ताह जारी किया गया था।
उन्होंने कहा, ‘भवन के निर्माण पर 84.35 करोड़ रुपये, जबकि फर्नीचर पर 18.22 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इमारत में वर्षा जल संचयन सुविधा, दिव्यांग व्यक्तियों के लिए रैंप और हाइड्रोलिक स्टिल्ट पार्किंग की सुविधाएं होंगी।’
भाषा साजन नरेश
नरेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
