scorecardresearch
Tuesday, 10 February, 2026
होमदेशअर्थजगतजी20 देशों में समुद्री खाद्य उत्पादों के नियमनों में तालमेल के लिए सम्मेलन आयोजित करेगा एमपीईडीए

जी20 देशों में समुद्री खाद्य उत्पादों के नियमनों में तालमेल के लिए सम्मेलन आयोजित करेगा एमपीईडीए

Text Size:

कोच्चि, 13 फरवरी (भाषा) समुद्री उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एमपीईडीए) यूरोपीय बाजार में पैठ बढ़ाने के मकसद से इस साल जुलाई में जी20 देशों के बीच समुद्री खाद्य नियामनों में तालमेल के लिए सम्मेलन आयोजित करेगा।

भारत के पास इस साल के लिए जी20 की अध्यक्षता है जिसका समापन सितंबर में वार्षिक शिखर सम्मेलन में होगा।

एमपीईडीए इस साल जी20 देशों से झींगा मूल्य श्रृंखला में अंशधारकों को एक साथ लाने के लिए एक झींगा सम्मेलन आयोजित करने की भी योजना बना रहा है।

एमपीईडीए के अध्यक्ष डी वी स्वामी ने कहा, ‘‘सम्मेलन का एक प्रमुख उद्देश्य भारत के समुद्री खाद्य उद्योग में विभिन्न अंशधारकों को व्यापार नियमों और यूरोपीय देशों में निर्यात की संभावनाओं से अवगत कराना है, जो हमारे समुद्री उत्पादों के तीसरे सबसे बड़े आयातक हैं।’’

एमपीईडीए ने एक बयान में कहा, चालू वर्ष में जी20 देशों सहित समुद्री उत्पादों के शीर्ष 20 बाजारों से राजदूतों को आमंत्रित करने के लिए नयी दिल्ली में एक ‘फिश फूड फेस्टिवल’ भी आयोजित किया जाएगा।

स्वामी ने कहा, ‘‘हम कड़े अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता नियंत्रण प्रोटोकॉल को पूरा करके, मूल्य संवर्धन के माध्यम से उत्पाद विविधीकरण करके और भारत के समुद्री उत्पादों की प्रतिस्पर्धी क्षमता बढ़ाकर यूरोपीय बाजारों में अपनी उपस्थिति बढ़ाना चाहते हैं।’’

भाषा राजेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments