scorecardresearch
Thursday, 26 February, 2026
होमखेलडब्ल्यूपीएल की लखनऊ फ्रेंचाइजी का नाम यूपी वॉरियर्ज होगा

डब्ल्यूपीएल की लखनऊ फ्रेंचाइजी का नाम यूपी वॉरियर्ज होगा

Text Size:

लखनऊ, 10 फरवरी (भाषा) महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में कैपरी ग्लोबल होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड की स्वामित्व वाली लखनऊ फ्रेंचाइजी का नाम ‘यूपी वॉरियर्ज’ होगा।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने इस डब्ल्यूपीएल की पांच टीमों के लिए नीलामी की थी जिसमें कैपरी ग्लोबल होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड ने 757 करोड़ रुपये में लखनऊ की फ्रेंचाइजी को खरीदा था।

यूपी वॉरियर्ज के लोगो (प्रतीक चिन्ह) में एक शील्ड पर सूरज की किरणों की तरह सारस पक्षी के फैले हुए पंख और एक तलवार की आकृति है।

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर जॉन लुईस को टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है, जबकि अर्जुन पुरस्कार हासिल कर चुकी पूर्व भारतीय खिलाड़ी अंजू जैन सहायक कोच होंगी। ऑस्ट्रेलिया की पूर्व क्रिकेटर एशले नोफके गेंदबाजी कोच होंगी जबकि ऑस्ट्रेलिया से चार बार की विश्व चैंपियन लिसा स्टालेकर टीम की मेंटोर (मार्गदर्शक) होंगी।

इंग्लैंड की महिला टीम के वर्तमान मुख्य कोच लुईस काफी अनुभवी हैं और उन्होंने अंतरराष्ट्रीय और घरेलू स्तर पर 500 से अधिक मैचों में 1200 से अधिक विकेट हासिल किए हैं।

डब्ल्यूपीएल का आयोजन मुंबई में चार से 26 मार्च तक होगा। ब्रेबॉर्न स्टेडियम और डीवाई पाटिल स्टेडियम में इसके सभी 22 मैच खेले जाएंगे।

डब्ल्यूपीएल के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 13 फरवरी को मुंबई में होगी।

भाषा

आनन्द पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments