scorecardresearch
Saturday, 28 February, 2026
होमदेशअर्थजगतअलीबाबा ने पेटीएम में अपनी शेष हिस्सेदारी 13,600 करोड़ रुपये में बेची

अलीबाबा ने पेटीएम में अपनी शेष हिस्सेदारी 13,600 करोड़ रुपये में बेची

Text Size:

(प्रसून श्रीवास्तव)

नयी दिल्ली, 10 फरवरी (भाषा) चीन की कंपनी अलीबाबा ने पेटीएम की मूल कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस में अपनी शेष 3.16 प्रतिशत की प्रत्यक्ष हिस्सेदारी लगभग 13,600 करोड़ रुपये में बेच दी है। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

इस सौदे के साथ अलीबाबा ने कंपनी में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेच दी है। दिसंबर 2022 तक, अलीबाबा की पेटीएम में 6.26 प्रतिशत की हिस्सेदारी थी। उसने जनवरी में इसमें 3.1 प्रतिशत हिस्सेदारी बेची थी। शेष 3.16 प्रतिशत हिस्सेदारी बिक्री का सौदा शुक्रवार को हुआ।

इस घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने कहा कि अलीबाबा ने आज थोक सौदे में पेटीएम में अपनी पूरी सीधी हिस्सेदारी बेच दी है।’

अलीबाबा के अलावा, इसकी समूह कंपनी एंट फाइनेंशियल की पेटीएम में लगभग 25 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

हालांकि, सौदे के संबंध में पेटीएम और अलीबाबा को भेजे गए ईमेल का जवाब नहीं मिला था।

भाषा रिया रिया अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments