scorecardresearch
Saturday, 28 February, 2026
होमदेशअर्थजगतपीरामल फार्मा को दिसंबर तिमाही में 90 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा

पीरामल फार्मा को दिसंबर तिमाही में 90 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा

Text Size:

नयी दिल्ली, नौ फरवरी (भाषा) पीरामल फार्मा को चालू वित्त वर्ष की दिसंबर में समाप्त तीसरी तिमाही में 90 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध घाटा हुआ है। कंपनी ने बृहस्पिवार को यह जानकारी दी।

कंपनी को पिछले वित्त वर्ष 2021-22 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 163 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

हालांकि, कंपनी की परिचालन आय आलोच्य अवधि में बढ़कर 1,716 करोड़ रुपये हो गयी। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह 1,539 करोड़ रुपये रही थी।

कंपनी ने कहा कि चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के नतीजों से नहीं की जा सकती, क्योंकि राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) ने 12 अगस्त, 2022 को फार्मा कारोबार को पीरामल एंटरप्राइजेज लिमिटेड (पीईएल) से अलग करने की मंजूरी दे दी है। समूह का फार्मा कारोबार अब पीरामल फार्मा लि. के पास है।

भाषा

रिया अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments