scorecardresearch
Monday, 9 February, 2026
होमदेशअर्थजगतताजा सौदों की लिवाली से बिनौलातेल खली वायदा कीमतों में तेजी

ताजा सौदों की लिवाली से बिनौलातेल खली वायदा कीमतों में तेजी

Text Size:

नयी दिल्ली, सात फरवरी (भाषा) हाजिर बाजार की मजबूत मांग के बीच सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को बिनौला तेल खली की कीमत 23 रुपये की तेजी के साथ 2,769 रुपये प्रति क्विंटल हो गई।

एनसीडीईएक्स में बिनौलातेल खली के फरवरी माह में डिलिवरी वाले अनुबंध की कीमत 23 रुपये यानी 0.83 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,769 रुपये प्रति क्विंटल हो गई जिसमें 30,050 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में पशुचारा निर्माता कंपनियों की बढ़ती मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से यहां बिनौलातेल खली वायदा कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments