नोएडा(उप्र), सात फरवरी (भाषा) एमबीबीएस में दाखिला कराने के नाम पर कथित तौर पर दर्जनों लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी बदमाश को गौतमबुद्ध नगर जिले से मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) हरीश चंदर ने बताया कि लखनऊ की रहने वाली एक युवती ने थाना सेक्टर 126 में प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर कुछ लोगों ने उससे लाखों रुपये की ठगी की है। उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस ने पूर्व में दीपक और राजेश नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था जबकि गिरोह का कथित सरगना यशवंत चौबे फरार चल रहा था। पुलिस अधिकारी के मुताबिक चौबे की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मंगलवार को चौबे को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। भाषा सं.
धीरजधीरज
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
