scorecardresearch
Wednesday, 25 February, 2026
होमखेललाहिड़ी , शर्मा संयुक्त 19वें स्थान पर

लाहिड़ी , शर्मा संयुक्त 19वें स्थान पर

Text Size:

जेद्दा, पांच फरवरी ( भाषा )फॉर्म में लौटे अनिर्बान लाहिड़ी और शुभंकर शर्मा ने सऊदी इंटरनेशनल गोल्फ टूर्नामेंट के तीसरे दौर के बाद संयुक्त 19वां स्थान हासिल कर लिया ।

पहले दो दिन 71 . 69 के स्कोर के बाद लाहिड़ी ने पांच अंडर 65 स्कोर किया । उन्होंने छह बर्डी लगाई और एक बोगी किया ।

वहीं शर्मा ने पहले दो दौर में 67 और 69 स्कोर किया था । उन्होंने तीसरे दौर में 69 स्कोर किया जिसमें चार बर्डी और तीन बोगी शामिल थे ।

शिव कपूर संयुक्त 55वें और राशिद खान 71वें स्थान पर हैं ।

मैक्सिको के अब्राहम अंसेर लगातार तीसरे दिन छह अंडर पार 64 के स्कोर के साथ शीर्ष पर बने हुए हैं ।

भाषा मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments