scorecardresearch
Wednesday, 25 February, 2026
होमखेलअंकुर, तनीषा ने स्वर्ण पदक जीते

अंकुर, तनीषा ने स्वर्ण पदक जीते

Text Size:

इंदौर, तीन फरवरी (भाषा) पश्चिम बंगाल के अंकुर भट्टाचार्यजी ने शुक्रवार को यहां खेलो इंडिया युवा खेलों की टेबल टेनिस स्पर्धा के लड़कों के फाइनल में उत्तर प्रदेश के दिव्यांश श्रीवास्तव को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

महाराष्ट्र ने ओवरऑल चैम्पियनशिप जीती जबकि सूरत में अंडर-19 लड़कों का खिताब जीतने वाले अंकुर की बदौलत पश्चिम बंगाल ने दूसरा स्थान हासिल किया जबकि वह उत्तर प्रदेश के साथ बराबरी पर था। अंकुर के स्वर्ण पदक के कारण ज्यूरी ने पश्चिम बंगाल को दूसरा स्थान दिया क्योंकि दिव्यांश का रजत पदक उनसे कम रहा।

महाराष्ट्र की तनीषा कोटेचा ने दिल्ली की लक्षिता नारंग को 4-2 से शिकस्त देकर लड़कियों के वर्ग का स्वर्ण पदक जीता।

भाषा नमिता पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments