scorecardresearch
Thursday, 26 February, 2026
होमदेशअर्थजगतकामधेनु लिमिटेड का मुनाफा तीसरी तिमाही में 82 प्रतिशत बढ़ा

कामधेनु लिमिटेड का मुनाफा तीसरी तिमाही में 82 प्रतिशत बढ़ा

Text Size:

नयी दिल्ली, तीन फरवरी (भाषा) इस्पात क्षेत्र की कंपनी कामधेनु लिमिटेड का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की तीसरी अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 82 प्रतिशत बढ़कर 12.02 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने शुक्रवार को बयान में यह जानकारी दी।

कामधेनु लिमिटेड को पिछले वित्त वर्ष 2021-22 की दिसंबर तिमाही में 6.6 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

इस दौरान उसकी परिचालन आय भी 23 प्रतिशत बढ़कर 182.7 करोड़ रुपये हो गई। एक साल पहले इसी तिमाही में यह 149 करोड़ रुपये थी।

आलोच्य अवधि के दौरान कामधेनु की कर पूर्व आय (ईबीआईटीडीए) 17.1 करोड़ रुपये रही। यह एक साल पहले के 10.7 करोड़ रुपये से 60 प्रतिशत अधिक थी।

भाषा रिया मानसी

मानसी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments