हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश), दो फरवरी (भाषा) हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के नादौन अनुमंडल में डायरिया के मामले नियंत्रण में हैं। बृहस्पतिवार को केवल छह नए मामले सामने आए। मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर. के. अग्निहोत्री ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि पीलिया जैसी स्थिति से बचने के लिए स्वास्थ्य विभाग प्रभावित गांवों की निगरानी करना जारी रखेगा।
अग्निहोत्री ने दावा किया कि पुराने मामलों में से 90 प्रतिशत से अधिक का इलाज किया गया है और मरीज पूरी तरह से ठीक हो गए हैं।
हाल ही में नादौन अनुमंडल के एक दर्जन गांवों में कथित तौर पर दूषित पानी पीने से सैकड़ों लोग बीमार हो गए थे। नादौन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का विधानसभा क्षेत्र है।
बुधवार को डायरिया के मरीजों की संख्या करीब एक हजार थी।
अग्निहोत्री ने लोगों से स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों का पालन करने और उबला हुआ पानी पीने की भी अपील की।
भाषा जितेंद्र पवनेश
पवनेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
