scorecardresearch
Sunday, 8 February, 2026
होमदेशअर्थजगतदीपक फर्टिलाइजर्स का तीसरी तिमाही का मुनाफा 40 प्रतिशत बढ़कर 252 करोड़ रुपये

दीपक फर्टिलाइजर्स का तीसरी तिमाही का मुनाफा 40 प्रतिशत बढ़कर 252 करोड़ रुपये

Text Size:

मुंबई, दो फरवरी (भाषा) दीपक फर्टिलाइजर्स एंड पेट्रोकेमिकल्स कॉरपोरेशन (डीएफपीसीएल) ने बृहस्पतिवार बताया कि दिसंबर, 2022 को समाप्त तिमाही के दौरान उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 39.67 प्रतिशत बढ़कर 252.26 करोड़ रुपये हो गया।

डीएफपीसीएल ने एक नियामकीय सूचना में यह जानकारी दी। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही के दौरान कंपनी का शुद्ध लाभ 180.61 करोड़ रुपये रहा था।

कंपनी की परिचालन आय वित्त वर्ष 2021-22 की समान अवधि के 1,955.70 करोड़ रुपये की तुलना में समीक्षाधीन तिमाही के दौरान 40.85 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 2,754.76 करोड़ रुपये हो गयी।

डीएफपीसीएल के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक शैलेश सी मेहता ने कहा, ‘‘कच्चे माल की प्रतिकूल कीमतों और कठिन वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों के बावजूद यह तीसरी तिमाही में हमारा अबतक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।’’

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments