नयी दिल्ली, दो फरवरी (भाषा) वित्तीय सेवा मंच केफिन टेक्नोलॉजीज ने बृहस्पतिवार को गुजरात के गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी (गिफ्ट सिटी) में अपनी परिचालन शुरू करने की घोषणा की।
कंपनी की विभिन्न वैश्विक ग्राहकों को सेवा देने के लिए 600 से अधिक कर्मचारियों को शामिल करने की योजना है।
केफिन टेक्नोलॉजीज ने बयान में कहा कि कंपनी ने गिफ्ट सिटी में औपचारिक रूप से चार गिफ्ट सिटी कोषों और दो वैश्विक कोष के साथ करार किया है। वहीं कुछ अन्य परिसंपत्ति प्रबंधकों के साथ चर्चा जारी है।
इसके अलावा कंपनी विभिन्न वैश्विक ग्राहकों की सेवा के लिए 600 से अधिक कर्मचारियों को काम पर रखेगी।
भाषा रिया अजय
अजय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
