scorecardresearch
Sunday, 8 February, 2026
होमदेशअर्थजगतडाबर का तीसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 5.5 प्रतिशत घटकर 476.55 करोड़ रुपये पर

डाबर का तीसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 5.5 प्रतिशत घटकर 476.55 करोड़ रुपये पर

Text Size:

नयी दिल्ली, दो फरवरी (भाषा) दैनिक उपभोग का समान (एफएमसीजी) बनाने वाली घरेलू कंपनी डाबर इंडिया लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 5.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ 476.55 करोड़ रुपये रहा। एफएमसीजी कंपनी ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को यह जानकारी दी।

वित्त वर्ष 2021-22 की तीसरी तिमाही में कंपनी ने 504.35 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया था।

हालांकि उसकी परिचालन आय पिछले वित्त वर्ष के 2,941.75 करोड़ रुपये की तुलना में चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 3.44 प्रतिशत वृद्धि के साथ 3,043.17 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

डाबर इंडिया का कुल व्यय इस तिमाही में 5.63 प्रतिशत वृद्धि के साथ 2,523.09 करोड़ रुपये दर्ज किया गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 2,388.53 करोड़ रुपये था।

भाषा अनुराग अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments