उदगमंडलम (तमिलनाडु), एक फरवरी (भाषा) तमिलनाडु के थेप्पक्कडू में बुधवार तड़के बाघ के कथित हमले में 50 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक, महिला मंगलवार शाम पास के जंगल में ईंधन के लिए लकड़ी लेने गई थी। मृतक की पहचान पाडी गांव निवासी मारी के रूप में हुई है।
महिला के घर नहीं लौटने पर उसके परिजनों ने तुरंत वन विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया।
अधिकारी के मुताबिक, वन विभाग के कर्मचारियों को सुबह की सैर के दौरान महिला का शव मिला। उन्होंने बताया कि महिला के शरीर पर चोट के निशान से आशंका व्यक्त जा रही है कि बाघ ने उस पर हमला किया होगा।
अधिकारी ने बताया कि मृतक के परिजन को 5 लाख रुपये का मुआवजा दिया गया।
भाषा साजन सुभाष
सुभाष
सुभाष
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
