scorecardresearch
Friday, 27 March, 2026
होमदेशसहारनपुर में युवक-युवती ने रेल के आगे कूदकर आत्महत्या की

सहारनपुर में युवक-युवती ने रेल के आगे कूदकर आत्महत्या की

Text Size:

सहारनपुर (उप्र) एक फरवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में बुधवार को एक युवक-युवती ने रेल के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सूरज राय ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि जिले के थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्र के ग्राम शेरपुर गुर्जर निवासी 30 वर्षीय एक युवक और थाना सदर बाजार क्षेत्र के मवीखुर्द निवासी 22 वर्षीय युवती बुधवार को रामपुर मनिहारान रेलवे स्टेशन पर पहुंचे और सामने से तेज गति से आ रही रेल के आगे कूद गये।

उन्होंने बताया कि दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि युवक और युवती के बीच प्रेम संबंध था, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

राय ने बताया कि सूचना मिलते ही थाना रामपुर मनिहारान पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों की शिनाख्त करके परिजनों को घटना की जानकारी दी गयी।

उन्होंने बताया कि दोनों के परिवारों ने किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

भाषा सं आनन्द

रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments