scorecardresearch
Friday, 27 March, 2026
होमदेशउपराज्यपाल के ‘अग्रसक्रिय रुख’ के कारण 6,000 शिक्षकों की नियुक्तियां हुईं: उपराज्यपाल कार्यालय

उपराज्यपाल के ‘अग्रसक्रिय रुख’ के कारण 6,000 शिक्षकों की नियुक्तियां हुईं: उपराज्यपाल कार्यालय

Text Size:

नयी दिल्ली, 31 जनवरी (भाषा) दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना के कार्यालय ने मंगलवार को कहा कि उपराज्यपाल के ‘‘अग्रसक्रिय रुख’’ के कारण पिछले चार महीनों में दिल्ली सरकार द्वारा संचालित स्कूलों में 6,000 से अधिक शिक्षकों की नियुक्तियां की गईं।

उपराज्यपाल कार्यालय ने एक बयान में कहा कि मार्च तक 2,200 और नियुक्तियां की जाएंगी।

सक्सेना के कार्यालय ने एक बयान में कहा, ‘‘उपराज्यपाल के कहने पर दिल्ली सरकार के स्कूलों में केवल चार महीनों में 6,112 शिक्षकों की नियुक्तियां की गईं – अन्य 2,200 को मार्च तक नियुक्त किया जाएगा।’’

उपराज्यपाल कार्यालय के इन दावों पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सरकार की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

बयान में कहा गया है, ‘‘शिक्षा विभाग द्वारा डीएसएसएसबी (दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड) से अनुरोध नहीं किए जाने के कारण 24,003 शिक्षक पद रिक्त हैं।’’

उनके कार्यालय ने बयान में दावा किया, ‘‘उपराज्यपाल वी के सक्सेना के अग्रसक्रिय रवैये और निरंतर दबाव के कारण पिछले चार महीने में दिल्ली सरकार के स्कूलों में शिक्षकों, प्रधानाध्यापकों, उप प्रधानाचार्यों के रिक्त पदों को अभूतपूर्व गति से भरा गया।’’

भाषा सिम्मी संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments