scorecardresearch
Wednesday, 25 February, 2026
होमदेशअर्थजगतआयकर विभाग ने सिप्ला के परिसर में तलाशी ली

आयकर विभाग ने सिप्ला के परिसर में तलाशी ली

Text Size:

नयी दिल्ली, 31 जनवरी (भाषा) आयकर विभाग ने फार्मा कंपनी सिप्ला के खिलाफ एक तलाशी की कार्रवाई की है। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों के अनुसार, विभाग कथित कर चोरी के मामले की जांच के तहत कंपनी के वित्तीय विवरण (बैलेंस शीट) और अन्य व्यावसायिक दस्तावेजों की जांच के लिए औचक कार्रवाई कर रहा है।

हालांकि, इस मुद्दे पर फिलहाल कंपनी की प्रतिक्रिया नहीं आई है।

तलाशी या सर्वे के तहत आयकर विभाग केवल कंपनी के व्यावसायिक परिसर की जांच करता है और इसके प्रवर्तकों या निदेशकों के आवासों तथा अन्य जगहों पर छापा नहीं मारता है।

कंपनी ने पिछले सप्ताह शेयर बाजारों को बताया था कि अमेरिकी बाजार में मजबूत बिक्री से चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ सात प्रतिशत की वृद्धि के साथ 808 करोड़ रुपये हो गया।

इस दौरान उसकी कुल परिचालन आय पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के 5,479 करोड़ रुपये से बढ़कर चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 5,810 करोड़ रुपये हो गई।

भाषा रिया अनुराग अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments