नयी दिल्ली, 31 जनवरी (भाषा) हाजिर बाजार से कमजोंरी का संकेत लेते हुए सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को जस्ता की कीमत 0.65 प्रतिशत की गिरावट के साथ 297 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जनवरी माह की डिलिवरी वाले अनुबंध के लिए जस्ता का भाव 1.95 रुपये या 0.65 प्रतिशत की गिरावट के साथ 297 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। इसमें 2,450 लॉट के लिए कारोबार हुए।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की कमजोर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से वायदा बाजार में जस्ता कीमतों में गिरावट आई।
भाषा राजेश राजेश
राजेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
