scorecardresearch
Tuesday, 24 March, 2026
होमदेशजम्मू-कश्मीर के कठुआ में कार की चपेट में आने से छात्रा की मौत, नौ अन्य घायल

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में कार की चपेट में आने से छात्रा की मौत, नौ अन्य घायल

Text Size:

कठुआ/जम्मू, 30 जनवरी (भाषा) जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में स्कूल के बाहर तेज रफ्तार से जा रही एक कार की चपेट में आने से 17 वर्षीय एक छात्रा की मौत हो गई, जबकि नौ अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि विद्यार्थी जम्मू-पठानकोट राजमार्ग पर स्थित बारवल मोड़ के पास बस का इंतजार कर रहे थे। तभी दोपहर करीब 12.45 बजे तेज रफ्तार से जा रही कार ने उन्हें कुचल दिया।

अधिकारियों ने बताया कि कार पंजाब से जम्मू जा रही थी। तभी कार चालक ने नियंत्रण खो दिया और बच्चों को टक्कर मार दी।

अधिकारियों के मुताबिक, निहालपुर पल्ली मोड़ निवासी भूमिका हंस की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नौ छात्र घायल हो गए। घायल छात्रों की उम्र 15 से 17 वर्ष के बीच है। सभी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि गंभीर रूप से घायल एक छात्र को बाद में विशेष उपचार के लिए पठानकोट रेफर किया गया।

भाषा साजन मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments