scorecardresearch
Saturday, 20 September, 2025
होमदेशमहाराष्ट्र में 12 बच्चों से बंधुआ मजदूरी कराने के आरोप में आठ लोगों के खिलाफ मामले दर्ज

महाराष्ट्र में 12 बच्चों से बंधुआ मजदूरी कराने के आरोप में आठ लोगों के खिलाफ मामले दर्ज

Text Size:

ठाणे (महाराष्ट्र), 29 जनवरी (भाषा) महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में मवेशी चराने के लिए 12 बच्चों से बंधुआ मजदूरी कराने के आरोप में आठ लोगों के खिलाफ तीन मामले दर्ज किए गए हैं। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि बंधुआ मजदूरी प्रथा (उन्मूलन) अधिनियम और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत तीन मामले शुक्रवार को ठाणे स्थित एक संगठन की शिकायत पर अहमदनगर जिले के संगमनेर, पारनेर और गहरगांव थानों में दर्ज किए गए।

अधिकारी ने कहा कि मामलों में भारतीय दंड संहिता और किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के तहत भी आरोप लगाए गए हैं। शिकायतकर्ता श्रमजीवी संगठन ने रविवार को एक बयान में कहा कि बच्चे 7-18 साल की उम्र के हैं और उन्हें नासिक तथा अहमदनगर में उनके परिवार के हवाले कर दिया गया।

भाषा आशीष रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments