scorecardresearch
Sunday, 22 March, 2026
होमदेशमहाराष्ट्र के मुख्यमंत्री शिंदे ने अपने गुरु दिघे की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री शिंदे ने अपने गुरु दिघे की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

Text Size:

ठाणे, 27 जनवरी (भाषा) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को अपने दिवंगत गुरु आनंद दिघे की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

शिंदे ने यहां ‘शक्ति स्थल’ (दिघे का स्मारक) और आनंद मठ का दौरा किया। दिघे का कार्यालय अनंद मठ में ही था, जहां से उन्होंने इस क्षेत्र में कई वर्षों तक पार्टी का संचालन किया।

ठाणे सीट से लोकसभा सदस्य राजन विचारे ने भी स्मारक का दौरा करके दिघे को श्रद्धांजलि दी। विचारे शिवसेना के उद्धव ठाकरे वाले गुट में हैं।

इस बीच, शिंदे के सहयोगी और बालासाहेबांची शिवसेना के प्रवक्ता नरेश म्हस्के ने सवाल किया कि जब ठाकरे गुरुवार को ठाणे में थे, तो स्मारक क्यों नहीं गए।

भाषा संतोष दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments